logo

शपथ ग्रहण के बाद रांची आ रहे हैं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

शपथ ग्रहण के बाद रांची आ रहे हैं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद संजय सेठ 4 दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कल शुक्रवार (14 जून) को दोपहर में रांची पहुंच जाएंगे। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद दीपाटोली स्थित सैनिक छावनी परिषद के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

रांची में इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
शनिवार, 15 जून को रक्षा राज्यमंत्री ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रविवार 16 जून को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रांची शहर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा आयोजित अभिनंदन व संवाद कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। सोमवार, 17 जून को सिल्ली के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और फिर दोपहर को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

रांची संसदीय सीट से दूसरी बार जीते हैं
गौरतलब है कि संजय सेठ ने लगातार दूसरी बार रांची संसदीय सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को डेढ़ लाख से ज्यादा वोट के अंतर से हराया। उनको इसका इनाम मिला और केंद्र में रक्षा राज्यमंत्री का पद दिया गया है। 

Tags - Sanjay SethSanjay Seth NewsRanchi NewsJharkhand News