logo

मंत्री मिथिलेश ठाकुर चिनिया के दर्जनभर गांवों में पहुंचे, जाना पब्लिक का हाल

a2718.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, गढ़वा:

मंत्री मिथिलेश ठाकुर शुक्रवार को चिनिया के रणपुरा गांव स्थित शिराटोला पहुंचे और मृतक अर्जुन सिंह के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया जिनका बीते हफ्ते आकस्मिक निधन हो गया था। मंत्री ने मृतक अर्जुन सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह से मिलकर आर्थिक सहायता दी। इसके बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर झामुमो पंचायत अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह के घर पहुंचे जिनका लंबी बीमारी के बाद इलाज के क्रम में निधन हो गया था। मिथिलेश ठाकुर ने दिवंगत विभूति नारायण सिंह के परिजनों को भी आर्थिक मदद दी। 

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जायेगी
झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर का काफिला आगे बेता पंचायत के परसुखाड़ गांव पहुंचा। यहां स्कूल में पठन-पाठन की जानकारी ली। शिक्षकों से कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बेसरी, तुरी, मुंडा, बेता बाजार, सीदे पाल्हे, कुम्हिया खाड गांव का दौरा किया। लोगों से मिले। उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में चहुंओर विकास का काम हो रहा है। सरकारी की महात्वाकांक्षी योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। 

सेवा ही मेरा ध्येय है- मिथिलेश ठाकुर
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मुझे झूठ-फरेब की राजनीति नहीं आती। जनता की सेवा ही मेरा ध्येय है। आज गढ़वा रंका विधानसभा में विकास दिखता है। इस मौके पर झामुमो के गढ़वा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, सचिव मनोज ठाकुर, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मंगरु सिंह खरवार, रामसागर यादव, गंगेश्वर सिंह, बेलाल अंसारी, बंशीधर यादव, दयानंद राम, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Tags - Minister Mithilesh ThakurJharkhand NewsJMM