logo

Ranchi : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुसाटोली का लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को दिया राशन

a3314.jpg

रांची: 

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर बुधवार को स्मार्ट सिटी (रांची) के मुसाटोली पहुंचे। वहां प्रशासन द्वारा ध्वस्त किये गये घर के पीड़ितों सुहानी सांगा एवं डेविड आइंद के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने वहां की पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इन दोनों पीड़ित परिवारों का हाल-चाल जाना। ज्ञात हो कि धुर्वा (रांची) में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। 

मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से कराया अवगत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली थी कि दिहाड़ी मजदूरी नहीं मिलने के कारण इन दोनों परिवार के लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इसलिए इन दोनों परिवार को 1 महीने का राशन एवं अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया तथा भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके अलावा मंत्री ने वहां की वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गरीब-गुरबा एवं आम जनता की सरकार है। किसी भी स्थिति में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा और मदद करना सरकार का संकल्प है।