logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले मंत्री मिथिलेश ठाकुर, भुईहर जाति को एससी सूची में सम्मिलित करने की रखी मांग 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले मंत्री मिथिलेश ठाकुर, भुईहर जाति को एससी सूची में सम्मिलित करने की रखी मांग 

द फॉलोअप डेस्कः

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर भुईंहर मुंडा/भुईंहर जाति को राज्य की एससी की सूची में सम्मिलित करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराया तथा उन्हें पत्र भी सौंपा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड के सभी जिलों में भुईंहर जाति निवास करती है। भुईंहर समाज के लोग काफी समय से झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित होने के लिए प्रयासरत हैं परंतु अभी तक भुईंहर जाति झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को आश्वास्त किया है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूचि लेकर भुईंहर मुंडा/भुईंहर जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने की दिशा में साकारात्मक पहल करेंगे।

 

Tags - Mithilesh Thakur Mithilesh Thakur News Chief Minister Hemant Soren