logo

SIR के विरोध में मंत्री इरफान अंसारी ने खोला मोर्चा, कहा- झारखंड में हिम्मत है लागू करने की?

se5tud.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बाद अब झारखंड में भी चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसआईआर की घोषणा के बाद राज्य के राजनैतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मुद्दे पर एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एसआईआर लागू नहीं होने देंगे और बीजेपी पर अनाप-शनाप बयानबाजी का आरोप लगाया। 
एसआईआर से जुड़े सवाल पर मंत्री ने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर एसआईआर लागू हुआ तो मीडिया वालों पर भी गाज गिरेगी। उन्होंने कहा कि "आप लोग चल दिए जाएंगे लंदन", और इसी के साथ मीडिया से राहुल गांधी का समर्थन करने की बात भी कही। स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 65 लाख लोगों का नाम काटा गया। "क्या उन लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है? आपको किसने पावर दिया कि आप यहां झारखंड में एसआईआर लागू कर दीजिएगा? है हिम्मत?" मंत्री ने कहा कि वे विकास की बात करते हैं, जबकि विरोधी नाम काटने की बात करते हैं। उन्होंने दोहराया कि ये झारखंड है और यहां ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा।

 


 

Tags - Latest Lohardaga News Lohardaga news updates Lohardaga updates bajar tand Lohardaga latest Lohardaga News Lohardaga News in Hindi Lohardaga Updates Lohardaga news in hindi