रांची
अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग मंत्री हफीजुल हसन ने आज नई दिल्ली में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। इस अवसर पर झारखंड राज्य के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक एवं अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही झारखंड राज्य की प्रगति के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी “अबुआ सरकार” की योजनओं को और अधिक मजबूत एवं जनोन्मुख बनाने को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मंत्री हफीजुल ने कहा कि यह मुलाकात झारखंड के विकास, सामाजिक समरसता एवं अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान की दिशा में सकारात्मक और महत्वपूर्ण साबित होगी। उनके झारखं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष प्राणेश सालोमन की उपस्थिति रही।
