logo

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने MDA अभियान की शुरुआत की, 1.27 करोड़ लोगों को मिलेगी फाइलेरिया की दवाएं

health2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज जामताड़ा से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन  (MDA) अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंच से फाइलेरिया रोधी दवा की खुराक लेकर यह संदेश दिया और कहा "मैंने दवा ली है, आप भी लें। हर हाल में झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाना है"।
मंत्री इरफ़ान अंसारी ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य राज्य को पूरी तरह वर्ष 2027 तक फाइलेरिया मुक्त घोषित करना है। यह रोग शारीरिक अपंगता के साथ-साथ आत्मसम्मान और आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है, और इसे साल में एक बार दी जाने वाली दवा से रोका जा सकता है। वहीं राज्य सरकार के द्वारा हाइड्रोसील ऑपरेशन की नि:शुल्क सुविधा, विशेष चप्पल वितरण और विकलांगता प्रमाण पत्र की आसान उपलब्धता जैसी कई पहल पहले ही शुरू कर दी गई हैं। 
अंसारी ने आगे बताया कि इस अभियान को 10 अगस्त से चतरा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू, लातेहार और दुमका के 80 प्रखंडों में आयोजित की जा रही है। जहां लगभग 1.42 करोड़ की आबादी में से 1.27 करोड़ लोगों को डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन दवाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, शहरी विकास, पेयजल, स्वच्छता और आजीविका विभागों की मदद से दवाएं बूथों और घर-घर जाकर वितरित की जाएंगी। लेकिन 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को  यह दवा नहीं दी जाएगी।

Tags - jharkhand news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand latest update jharkhand trending news jamtara news jamtara latest news jamtara khabar minister dr। irfan ansari health minister dr। irfan ansari news MDA campaign