logo

गोड्डा : महिला सशक्तिकरण को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की दीदियों संग बैठक

godda_deepika_didi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ी पंचायत सचिवालय में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महिला समूह की दीदियों के साथ बैठक की। बैठक में विभाग की योजनाओं, जेएसएलपीएस के स्वरोजगार अवसर और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। सभी महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए तुरंत विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ है और उनके हर मुद्दे को प्राथमिकता से हल किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएं।


 

Tags - latest Godda news Godda News updates latest Godda news Godda news in Hindi latest jharkhand news jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand updates latest Jharkhand News Jharkhand News in Hindi latest Updates