logo

जमशेदपुर : मंत्री दीपक बिरुवा ने टुइलाडूंगरी पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं के लिए खुला पंडाल

ae6hb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आज राज्य के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़ कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार  उपस्थित थे। दीपक बिरुवा ने अपने संबोधन में कहा की दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। जिसमें देवी दुर्गा का महिषासुर पर विजय का उत्सव मनाया जाता है। यह एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। जहां मां दुर्गा की भक्ति और पूजा की जाती है।
जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां पूजा के दरमियान रात भर श्रद्धालु सड़क पर लाखों की संख्या में निकल कर माँ का दर्शन करते है और पूजा का आनंद लेते है। पूजा कमेटी के संरक्षक राजू गिरी ने दीपक बिरुवा को शॉल और माता दुर्गा की स्मृति चिन्ह भेंट की। चंडी पाठ और पूजा को अपने वचनों से भव्यता प्रदान करने वाले पूज्य पंडित प्रदीप्त कुमार दास और निरंजन दास को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम का संचालन महासचिव दिनेश कुमार ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत संबोधन अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव ने किया। महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि उद्घाटन के साथ ही पट आज से श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए खोल दिए गए है। कार्यकर्ताओं की फौज तैनात की गई है, जो भक्तों और श्रद्धालाओं के सुविधा का ध्यान रखेंगे। मुख्य संरक्षक राजू गिरी ने बताया कि पूजा  के साथ परिसर में मेला और झुला का भी आयोजन है जो भक्तों की सुविधा को ध्यान में रख कर लगाए गए है। कार्यक्रम को मंगल कालिंदी, कुणाल षाड़ंगी, हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार ने भी संबोधित किया। 
पूजा के सफल आयोजन में इनकी महती लाइसेंसी किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनू राव, उपाध्यक्ष प्रशांत गिरी, संजय गिरी, रणजीत गुप्ता, अमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार सिंह, बलकार सिंह, अमरीक सिंह मिक्के, पाण्डेय प्रधान, राजेश कुमार, अजय साहू, हिमांशु शेखर प्रधान, राजीव प्रधान, संजय प्रसाद, रतन कुमार, संजय शर्मा, कृष्णा साहू, जितेंद्र साहू, सोनू  सिंह उपस्थित थे।


 

Tags - latest Jamshedpur News Jamshedpur News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur news in hindi latest Jamshedpur news Jamshedpur updates latest Jamshedpur news in Hindi Latest Jamshedpur News Jamshedpur news in Hindi Jamshedpur news Updates Late