logo

मानगो-डिमना फ्लाईओवर से जमशदेपुर की जनता को जाम से मिलेगी निजात- बन्ना गुप्ता

a2010.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, जमशेदपुर:

गुरुवार (7 मार्च) को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो डिमना रोड स्थित फ्लाईओवर निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका शिलान्यास किया था। निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से मुखातिब मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह फ्लाईओवर उनका ड्रीम-प्रोजेक्ट है। उन्होंने जनता से इसका वायदा किया था जो अब पूरा हो रहा है। 

फ्लाईओवर के काम में बाधा डालने की कोशिश हुई
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कई लोगों ने अलग-अलग तरीके से फ्लाईओवर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया। कई लोगों ने इस परियोजना को काल्पनिक और बेकार बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से योजना को मूर्त रूप दिया जा सका है। उन्होंने कहा कि यह जमशेदपुर का पहला फ्लाईओवर है जिसका काम 18 महीने में पूरा करके इसे जनता को समर्पित किया जायेगा। वे खुद व्यक्तिगत तौर पर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। काम की गुणवत्ता भी परख रहे हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मनोज झा, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, कैलाश रजक, बबुआ झा, मनीष दुबे आदि उपस्थित थे!