द फॉलोअप डेस्क, रांची
डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो के टिटक पर बेबी देवी ने आज पर्चा दाखिल की है. बता दें नामांकन के दौरान मंत्री बेबी देवी के साथ इंडिया गठबंधन के नेताओं में झामुमो विधायक सरफराज अहमद, सुदिव्य कुमार सोनू, भाकपा माले विधायक विनोद सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे. 10 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. 16 अगस्त तक तीन प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था जबकि 8 लोगों ने नाम नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. इसके बाद 21 अगस्त को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे. वहीं, उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होगी. जबकि मतों की गिनती 8 सितंबर को होनी है.
