द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिला क्षेत्र अंतर्गत नव वर्ष के अवसर पर ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बायो-डायवर्सिटी पार्क ककरघट में आस-पास जिला सहीत बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बताते चलें कि नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के साथ साहिबगंज जिला एवं गोड्डा के लोग अपने परिवार एवं बच्चे के संग सुबह से ही पार्क का आनंद लेने के लिए बायो-डायवर्सिटी पार्क ककरघट पहुंचने लगे थे। जहां दोपहर होते-होते पार्क में लोगों की भीड़ कसम-कस हो। वही लाखों लोगों को पार्क में भीड़ होने के कारण पार्क के बाहर से भीड़ देखकर लोगों को वापस अपना घर लौटना पड़ा।

पार्क का ऑनलाइन उद्घाटन 15 नवंबर 2025 को झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया था। वहीं पार्क का लोकार्पण महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह 29 नवंबर 2025 को कर चुकी हैं। उसके बाद से प्रतिदिन पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इधर भगैया बाराहाट मुख्य मार्ग सड़क लगभग 5 किलो मीटर दूर तक जाम लग गया। इस जाम में लोग घंटों फंसे रहे। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।.jpeg)
मां खरखरी स्थान पर भी पिकनिक मनाने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, वहीं इस भीड़ को देखते हुए मेहरमा थाना के पुलिस कर्मियों के द्वारा पुरी सुझबुझ के साथ सड़क पर लगे जाम को धीरे-धीरे हटवाया गया। .jpg)
बता दें कि खंधार मोड़ से लेकर सिमानपुर तक मुख्य मार्ग पर जाम लग गया था । इस मौके पर पार्क में वन रक्षी राजीव रंजन ने बताया कि पार्क में हजारों के हजार की संख्या में क्षेत्र वासियों के साथ झारखण्ड बिहार राज्य के साथ अन्य राज्यों से भी लोग पार्क का आनंद लेने के लिए नव वर्ष के अवसर पर अपने परिवार व बच्चे बच्चियों के साथ पार्क में पहुंचे हुए थे, जहां लोगों ने पार्क के अलग अलग जगहों पर अपने फैमिली व दोस्तों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
रेस्टोरेंट में भी लोगों की भीड़ खाने के लिए उमड़ पड़ी थी इधर वन विभाग के कर्मी व पुलिस कर्मीं भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पार्क के अंदर मुस्तैद दिखे।वही पिकनिक मनाने को अलग-अलग पहाड़ों पर पहुंच कर वन भोज का आनंद लिया।