logo

उग्रवादियों ने कोल उत्खनन में खड़ी गाड़ियों में लगाई आग, पोस्टर जारी कर काम बंद करने की धमकी

charhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले चरही थाना के अंतर्गत सीसीएल के तापीन नॉर्थ परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस में उग्रवादियों ने गाड़ियों में आग लगा दी है। जिसमें पोकलेन, हाइवा समेत छह गाड़ियां जल गए हैं। उग्रवादियों ने वाहनों से ही तेल निकालकर घटना का अंजाम दिया है। आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस पिछले चार वर्षों से कोयला खनन करने का काम करती आ रही है। घटना देर रात बारह से एक बजे की बताई जा रही है। जहां चरही थाना की पुलिस को जानकारी कार्यरत कंपनी द्वारा दी गई कि व्यू पॉइंट पर खड़ी गाड़ियों और मशीनों में आग लगा दिया है। बता दें कि टीपीसी संगठन से जुड़े उग्रवादियों का दस्ता ने पोस्टर भी जारी किया है।

उग्रवादियों ने तृतीय प्रस्तुति कमेटी टीपीसी के नाम पर एक पत्र छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि "बाथरूम की ऑल कंपनी के अंदर काम करने वाले सभी कंपनी को सूचित किया जाता है कि जब तक संगठन से बात नहीं हो जाती है तब तक सभी लोग अपना अपना काम बंद रखेंगे और जो इन बातों का अवहेलना करेंगे तो परिणाम बुरा होगा गुरुदेव जी के नाम पर जारी कि गई है"। 

घटना के बाद  चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी है और बताया कि घटना चरही थाना अंतर्गत है लेकिन जिला रामगढ़ पड़ता है। इन्होंने कहा कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। जिन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थिति नियंत्रण में है। 6 गाड़ियों को आग हवाले कर दिया गया था।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand update hazaribagh news hazaribagh latest news hazaribagh latest khabar charhi news ccl