logo

मिट्टी की दिवार गिरने से अधेड़ की मौत, करमा पर्व से पहले गांव में पसरा मातम

wrt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत महूगांव टंगराटोली गांव में बीते रात को खाना खाने के दौरान मिट्टी का दिवाल गिरने से 45 वर्षीय लीचा उरांव की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वह बीते देर शाम को भरनो से कर्मा पूर्व संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौटा था, और रात के लगभग 10 बजे घर के अंदर बैठकर खाना खा रहा था इसी दौरान अचानक मिट्टी का दिवाल उसके ऊपर गिर गया और उसमें दबकर उसकी मौत हो गया।
इधर बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर भरनो थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
घटना स्थल पर पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव भी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। बुधवार को करमा पर्व भी है और गांव में इस तरह के घटना से पूरा गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news gumla news gumla latest news gumla update gumla khabar gumla trending news