द फॉलोअप डेस्क
देवघर-दुमका रेलखंड में रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना रामपुर मुहल्ला के पास रविवार की सुबह रांची से दुमका जा रही इंटरसिटी ट्रेन के द्वारा हुआ है। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी 45 वर्षीय चुन्नीलाल मरांडी के रूप में हुई है। .jpeg)
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वीरेंद्र उरांव अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार चुन्नीलाल के परिवार वाले ससुराल में रहते थे और ससुरालवालों से अनबन होने के कारण आवेश में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि चुन्नीलाल पिछले पांच वर्ष से रामपुर में रहकर दैनिक मजदूरी करता था। और पांच दिन पूर्व ही वह अपने पैतृक गांव जमुनिया आया था। 
वहीं मृतक का शव गांव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं।