logo

अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

mob3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां डुमरिया के कसमार गांव में लोगों ने एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मृतक की पत्नी के बयान पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी ने बताया है कि किसी मामूली से विवाद को लेकर शुरू हुई लड़ाई ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। और दुसरे पक्ष की ओर से लाठी-डंडे से पति को बेरहमी से मारा, जिसका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक वृंदावन की पत्नी के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक संदीप भगत ने बताया कि रविवार रात डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव में वृंदावन की आरोपियों के साथ एक मामूली विवाद हो गया जो बाद में हिंसक रूप ले लिया। 
उन्होंने आगे बताया कि मामला हिंसक होते ही आरोपियों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। 
 

Tags - jharkhand latest news jharkhand news jharkhand update jharkhand khabar east singhbhum east singhbhum news crime news crime latest news