logo

झारखंड में 20 अक्टूबर को होगी बारिश! इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज

a222.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले 2 दिनों में में झारखंड में बादल छाएंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में 20 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 और 17 अक्टूबर को आंशिक बादल छाएंगे। हालांकि इसके बाद मौसम तुरंत साफ हो जाएगा।  धीरे-धीरे ठंडक दस्तक देगी। 

 

20 अक्टूबर के बाद तापमान में आएगी कमी
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अक्टूबर के बाद तापमान में कमी आ सकती है। हवा का रुख भी बदल सकता है। अक्टूबर बीतने के साथ ही पश्चिमी हवा के साथ उत्तर दिशा से भी बर्फीली हवा झारखंड में दस्तक देगी। दुर्गा पूजा के आखिरी 2 दिन में तापमान में गिरावट आती जाएगी।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई थी मानसूनी बारिश
बता दें कि अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में भी झारखंड में जमकर बारिश हुई। मूसलाधार बारिश ने मानसून की सारी कमी पूरी कर दी। झारखंड की तमाम नदियां उफान पर आईं और डैम भी भर गए। जलप्रपात में भी पानी लौटा। इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी आई। गौरतलब है कि शुरुआत में झारखंड में मानसूनी बारिश की मात्रा काफी कम थी जिससे सुखाड़ की आशंका थी।