logo

भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कल बंद रहेंगे पूर्वी सिंहभूम के स्कूल

RAINY_SEASON.jpg

जमशेदपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 15 जुलाई को भीषण और लगातार भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले को 'रेड जोन' की श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इसी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में सोमवार, 15 जुलाई 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संभावित मौसमीय स्थिति के कारण जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए विद्यालय बंद रखे जाएंगे।


इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मियों की उपस्थिति आवश्यक नहीं रहेगी, लेकिन विद्यालय प्रबंधन से यह अपेक्षा की गई है कि छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन के वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध कराए जाएं। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest