logo

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र

gov0321.jpg

रांची
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। नेताओं ने  राज्य में अनुसूचित जाति समाज पर हो रहे अत्याचारों के निवारण के लिए एक मांग-पत्र सौंपा। उन्होंने समाज की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें प्रस्तुत कीं।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
1.    झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की शीघ्र नियुक्ति।
2.    अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम का गठन।
3.    अनुसूचित जाति समाज के लिए परामर्शदात्री परिषद का गठन।
4.    रांची नगर निगम में महापौर पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करना।
5.    प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति छात्रावास का निर्माण।
6.    मेधावी अनुसूचित जाति छात्रों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग एवं अवसर प्रदान करना।
7.    बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा विधानसभा परिसर एवं रांची उच्च न्यायालय में स्थापित करना।


इस मुलाकात में भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें चतरा जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज दास, प्रदेश मंत्री राजीव राजलाल एवं विनोद कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी एवं अभिषेक राज शामिल थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest