logo

मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर एक्शन मोड में, स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए किया निरीक्षण

ARUNA_SHANKAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मेदिनीनगर (पलामू) में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महापौर अरुणा शंकर एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। बुधवार को उन्होंने निगम द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लीनिक की व्यवस्था का जायजा लिया और डॉक्टरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्लीनिक में साफ-सफाई, डॉक्टरों और नर्सों की समय पर उपस्थिति तथा निशुल्क दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद समय-समय पर निरीक्षण करती रहेंगी। इस दौरान उन्होंने खुद भी डॉक्टर श्रेया सोनी से स्वास्थ्य जांच कराई। महापौर अरुणा शंकर ने बताया कि निगम के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों को जल्द अत्याधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने एक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने की भी घोषणा की, जहां डायलिसिस, डिलीवरी और जांच की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके बाद महापौर ने MMCH अस्पताल पहुंचकर महिला वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ अजय विश्वकर्मा, डॉ आर के रंजन और डॉ सुशील पांडे ने उनका स्वागत करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी दी। महापौर महिला वार्ड की साफ-सफाई और व्यवस्था से संतुष्ट दिखीं, लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कुछ महिलाओं ने महिला वार्ड के सामने स्थित निगम शौचालय के बंद रहने की शिकायत की। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के भीतर सफाई कर शौचालय चालू करने का निर्देश दिया। अस्पताल में मौजूद महिला मरीजों ने महापौर के निरीक्षण पर आभार व्यक्त किया। महापौर ने कहा कि उनका लक्ष्य मेदिनीनगर को स्वस्थ और स्वच्छ बनाना है।

Tags - Medininagar Palamu Mayor Aruna Shankar health services improvement Ayushman Arogya Kendra clinic inspection healthcare review sanitation in clinic doctors availability nurses attendance free medicines public health municipal corporation healt