logo

देवघर एम्स हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरने वाले MBBS छात्र की इलाज के दौरान मौत 

aiims_deoghar1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
देवघर एम्स के हॉस्टल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एमबीबीएस छात्र धुर्व कुमार की इलाज के दौरान शनिवार दोहपर मौत हो गयी। धुर्व पिछले 2 दिनों से एम्स के इमरजेंसी ब्लॉक में भर्ती था और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है, जब ध्रुव एम्स परिसर स्थित 5 मंजिला हॉस्टल से नीचे गिर गया था। गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उस वक्त होश में था। उसे तुरंत एम्स के इमरजेंसी ब्लॉक में भर्ती कराया गया था। 

चिकित्सकों की टीम ने धुर्व के पेट का ऑपरेशन किया। लेकिन ऑपरेशन के बाद से ही वह बेहोश था। 2 दिनों से लगातार इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और शनिवार दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गयी। धुर्व कुमार मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को उसके माता-पिता देवघर एम्स पहुंच गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस भी एम्स कैंपस पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। उधर, एम्स प्रबंधन भी इस घटना को लेकर सतर्क है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। 


 

Tags - Jharkhand News Deoghar News Deoghar Latest News Deoghar Hindi News Deoghar AIIMS