logo

नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए : मिथिलेश ठाकुर

नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए : मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा वासियों सहित संपूर्ण झारखंड वासियों को नव वर्ष की बधाई दी है। ठाकुर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नया साल 2025 गढ़वावासियों सहित संपूर्ण झारखंड वासियों के लिए सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और अद्भुत खुशियां लेकर आए। नया साल खुशियों की सौगात के साथ-साथ भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए। 


उन्होंने कहा कि नए साल में गढ़वा सहित संपूर्ण झारखंड खूब तरक्की करे।  राज्य की जनता को पूरा हक, अधिकार एवं सम्मान मिले। साथ ही गढ़वा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। नए साल में पिछले अधूरे पड़े सारे विकास कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण हो। जिसका लाभ गढ़वा वासियों को मिल सके। साथ ही नए साल में गढ़वा के लिए कुछ और बेहतर विकास कार्य हो इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सभी को नए साल की बहुत बहुत बधाई।

Tags - Mithilesh Thakur Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live