द फॉलोअप डेस्क, रांची
बुधवार को मौलाना मोबीन रिजवी ने डुमरी उपचुनाव को लेकर नामांकन दाखिल किया. इस दौरान AIMIM के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद साकिर साहब,संगठन प्रभारी समीर अली, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी, गांडेय से 2019 विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी इंतखाब अंसारी, पूर्व प्रत्याशी मांडू विधानसभा हामिद हाशमी, पूर्व प्रत्याशी नदीम खान , हजारीबाग कोषाध्यक्ष कैसर इमाम, कैस अहमद, मंसूर आलम मुनाजिर रिजवी के साथ साथ एआईएमआईएम के हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. बता दें की डुमरी उपचुनाव में एआईएमआईएम के पूर्व प्रत्याशी मोबिन रिजवी जिन्होंने 2019 के विधानसभा में 24,132 वोट हासिल की थी.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N