logo

लालपुर व्यवसायी समिति के कोषाध्यक्ष मातादीन अग्रवाल का निधन

लालपुर व्यवसायी समिति के कोषाध्यक्ष मातादीन अग्रवाल का निधन

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

Lalpur व्यवसायी समिति के कोषाध्यक्ष मातादीन अग्रवाल का 1 अक्तूबर को निधन हो गया। हरमू स्थित मुक्ति धाम पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में रांची शहर के अलावा लालपुर और आसपास के व्यवसायी तथा गणमान्य लोग शामिल हुए। मातादीन अग्रवाल लगभग 85 वर्ष के थे। वह लालपुर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। अंतिम संस्कार में लालपुर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा, नरेश पोंगा, अरुण सुल्तानिया, मुकेश कपूर, अरविंद सोनी व अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।

 

 

 

 

Tags - Ranchi Lalpur Businessmen's Association Matadin Agarwal Demise