logo

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पटना से धराया, रांची में चलाता था होटल; CBI का तेज एक्शन

cbi9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड राकेश रंजन उर्फ रॉकी को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। राकेश की गिरफ्तारी पटना से हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की अदालत ने उसे 10 दिनों के रिमांड पर भेजा है। सूत्रों के मुताबिक रॉकी इस गिरोह का किंगपिंग है।बताया जा रहा है कि राकेश के पटना और कोलकाता में छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को उसके ठिकानों कई आपत्तिजनक समान मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार  रॉकी, रांची में एक होटल चलाता है। वह झारखंड में संजीव मुखिया गिरोह का खास एसेट है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी होने से सीबीआई के हाथ कई अहम दस्तावेज लग सकते हैं। 

पेपर लीक में रॉकी की भूमिका
राकेश रंजन उर्फ रॉकी रांची में होटल चलाता है और संजीव मुखिया का भांजा है. पेपर लीक होने के बाद उसे हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था।  रांची और पटना के MBBS छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, रॉकी दरअसल संजीव मुखिया का बड़ा राजदार भी है।  रॉकी, झारखंड में संजीव मुखिया गिरोह का खास एसेट है। रांची और पटना के MBBS स्टूडेंट्स को सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया। 
 

Tags - NEETNEET UGNEET paper leakBiharJharkhand newsNational newsCBI