logo

लोहरदगा : नक्सलियों से लोहा लेते हुए बलिदान देने वाले जांबाज़ SP अजय कुमार सिंह को किया गया याद

नक्सलियों से लोहा लेते हुए बलिदान देने वाले जांबाज़ SP अजय कुमार सिंह को किया गया याद

द फॉलोअप, लोहरदगा:

Jharkhand News: नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए लोहरदगा जिले के तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह (SP Ajay Kumar Singh) को उनकी पुण्यतिथि (Death Anniversary) पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में बने अजय उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डीसी संदीप कुमार मीना, (DC Sandeep Kumar Meena) एसपी सादिक अनवर रिजवी, (SP Sadiq Anwar Rizvi) जिले के अधिकारी, समाजसेवी और शहीद के पिता व परिजन शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने अजय उद्यान और पुलिस मुख्यालय स्थित शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सर्वधर्म प्रार्थना (Interfaith Prayer) के बाद उन्हें शोक सलामी भी दी गई।

चार अक्टूबर 2000 में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे

इस दौरान डीसी संदीप कुमार मीना ने कहा कि शहीद अजय कुमार सिंह के बताए मार्ग पर चलते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर काम करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने लोहरदगा के नक्सलमुक्त (Naxal-free) होने का उल्लेख करते हुए शहीद एसपी अजय कुमार सिंह के बलिदान (sacrifice) को अविस्मरणीय बताया। गौरतलब है कि एसपी अजय कुमार सिंह चार अक्टूबर 2000 में पेशरार क्षेत्र में पीपुल्स वार ग्रुप के नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।

महज 22 वर्ष की आयु में आईपीएस अधिकारी बनने का गौरव

उस समय लोहरदगा जिले में नक्सलवाद (Racism) चरम पर था और पेशरार क्षेत्र अति नक्सली प्रभावित इलाकों में शामिल था। जिले की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। बेगूसराय में जन्मे अजय कुमार सिंह ने महज 22 वर्ष की आयु में आईपीएस अधिकारी (IPS officer) बनने का गौरव हासिल किया था। उनकी शहादत के तीन साल बाद उनके सम्मान और स्मृति में अजय उद्यान का निर्माण कर वहां उनकी प्रतिमा स्थापित की गई, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रख सकें।

Tags - Lohardaga police Naxalism tribute ceremony IPS officer Jharkhand News Update Lohardaga News