logo

शादी, दुबई, 25 लाख और फिर दूसरी शादी, नेपाल की महिला ने गोड्डा के युवक पर लगाए गंभीर आरोप

godda_neapali_ladki.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नेपाल की रहने वाली एक महिला ने झारखंड के युवक पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और 25 लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने ठाकुरगंगटी थाना में लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
नेपाल के काठमांडू जिले की रहने वाली पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात दिल्ली के नोएडा में झारखंड के गोड्डा जिले के माल मंडरो गांव निवासी अलख कुमार उर्फ़ आलोक कुमार से हुई थी। उस वक्त वह नोएडा में ब्यूटीशियन का काम करती थी, जबकि अलख एक प्लेसमेंट एजेंसी में कार्यरत था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वर्ष 2017 में दिल्ली के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह भी किया गया। शादी के बाद दोनों कुछ समय के लिए दुबई में साथ रहे और बाद में नेपाल स्थित पीड़िता के घर भी कई बार गए। महिला ने दावा किया है कि उसने पति को मोबाइल की दुकान खोलने के लिए न केवल आर्थिक मदद की, बल्कि 25 लाख रुपये तक की राशि भी दी थी, जिससे उसने मोबाइल की दुकान खोली।
वर्ष 2022 में अलख स्थायी रूप से अपने गांव लौट आया। इस दौरान महिला दुर्गा पूजा और छठ जैसे पारिवारिक अवसरों पर ससुराल भी आती-जाती रही और लंबे समय तक वहीं रही। लेकिन जून 2024 में महिला को तब गहरा झटका लगा, जब उसे पता चला कि अलख ने कोलकाता में किसी और महिला से दूसरी शादी कर ली है। जब महिला ने अलख से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल बंद मिला। अंततः न्याय की उम्मीद में पीड़िता ठाकुरगंगटी थाना पहुंची और अपने पति पर शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। चूंकि उसका मोबाइल बंद है, इसलिए उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


 

Tags - latest Godda news Godda news updates latest Godda news 2 marriage News Godda Latest Godda news godda news latest Godda News Godda News updates Latest godda news