द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ जिला प्रशासन की ओर से रविवार सुबह 7 बजे सिद्धू-कान्हो मुर्मू पार्क के समीप वीआईपी रोड से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मैराथन में लगभग 400 बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता वीआईपी रोड से सोनाजोड़ी तक तथा पुनः सोनाजोड़ी से वीआईपी रोड तक कुल 10 किलोमीटर की दूरी में कराई गई।
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रंजीत किस्कू ने प्रथम, सुनील टुडू ने द्वितीय एवं विनोद सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सिलबंती सोरेन ने प्रथम, बहामुनि हेंब्रम ने द्वितीय एवं दिव्या मुर्मू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जिला प्रशासन की ओर से प्रथम से आठवें स्थान तक के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक दिन पूर्व जिला प्रशासन द्वारा हर वर्ष मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यह परंपरा निभाई गई। साथ ही मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
उन्होंने यह भी बताया कि 25 जनवरी का दिन पाकुड़ जिले के लिए गौरव का क्षण है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड 2025 के लिए 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
.jpeg)