द फॉलोअप डेस्क
नक्सलियों (भाकपा माओवादियों) ने पश्चिमी सिंहभूम में बडा़जामदा ओपी के परमबालजोड़ी गांव क्षेत्र में डीके घोष कंपनी के विस्फोटक पर धावा बोलकर उसे लूट ले गए। गुरुवार को देर रात नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। डीके घोष कंपनी खदानों में डेटोनेटर व विस्फोटक सप्लाई करती है। बताया जा रहा है कि 5000 से अधिक डेटोनेटर, सैकड़ोकं इलेक्ट्रिकल डेटोनेटरन व सैकड़ों मीटर कोडेड वायर की लूट हुई है। कंपनी के स्टोर रूम से नक्सलियों ने विस्फोटक को लूटा है। पुलिस के अनुसार इस स्टोर रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के हवाले थी। यह कंपनी लौह अयस्क की प्राइवेट खदानों को विस्फोटक पदार्थ की आपूर्ति करती है। इनका एक पेट्रोल पंप बड़ाजमदा में है। हालांकि, शुक्रवार को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल की रवाना हुई।

नक्सली अपने अभियान में नहीं हुए सफल
नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद के बड़े भंडार को लूटने आए थे। मगर बताया जा रहा है कि जिस बारूद के बड़े भंडार को नक्सली लूटने के फिराक में थे उसे कंपनी ने कहीं और रखा था। कंपनी ने डेटोनेटर व अन्य विस्फोटक सामग्री वहां रखे थे जिसे जिसे नक्सलियों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट लिया।

पुलिस रही व्यस्त, रामनवमी का नक्सलियों ने उठाया लाभ
30 मार्च को रामनवमी होने के कारण पुलिस पूरी तरह से व्यस्त थी। गुरुवार देर रात को बारिश के साथ आंधी भी चल रही थी। इसी का फायदा उठाते हुए नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, कितना विस्फोटक पदार्थ नक्सलियों ने लूट लिया है इसकी ऑफिशियल रूप से जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT