द फॉलोअप डेस्क
चक्रधरपुर में विस्फोट का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां माओवादियों के द्वारा रंगरा-करमपाड़ा रेलखंड पर विस्फोट कर दिया गया है। यह लाइन रामपदा से सटे ओडिशा के केवलांग में है। जहां माओवादियों के द्वारा इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। 
दरअसल, माओवादियों के द्वारा 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद दिवस सप्ताह मनाया जा रहा था। साथ ही माओवादियों के द्वारा 3 अगस्त को झारखंड सहित पांच राज्य में बंद का आह्वान किया गया था।