नंदलाल तुरी
पाकुड़ शहर के वीर कुंवर सिंह भवन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मार्क बास्की के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नए सदस्य के तौर पर मो. आसराफुल शेख, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व टीएमसी जिला महा-सचिव मौलाना अब्दुल करीम, प्रखंड अध्यक्ष टीएमसी मो. इकबाल, मनीष कुमार चौबे सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह में जिला अध्यक्ष मार्क बास्की ने कहा कि झारखंड में आवाज़ और मुद्दों को तथात्मक ढंग से उठाने वाले नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे पाकुड़ जिले में विशेष रूप से महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कई बुद्धिजीवियों, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष एवं विधायक जयराम कुमार महतो की ओर आकर्षित किया।
नए सदस्य मो. आसराफुल शेख ने कहा कि पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार, विभागीय लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवा, बिजली व्यवस्था और विकास की स्थिति चिंताजनक हो गई है। समाजवादी पार्टी से आए मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि अब हम पाकुड़ जिले में सत्य की जीत दिखाने का अवसर प्राप्त करेंगे और जयराम कुमार महतो के नेतृत्व में पाकुड़ जिले की अकादमिक और औद्योगिक विकास की चुनौतियों को केंद्र और राज्य सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान जहांगीर अंसारी (जिला सचिव), उपाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, शिव कुमार मुर्मू, सामेल मालतो, नंद किशोर पंडित, राजु राय, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सोरेन, संगठन सचिव इलियास किस्कू और मीडिया प्रभारी मो. तूफान अंसारी का स्वागत किया गया।
