द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष आज कई बुद्धिजीवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज डॉ रोहित कुमार महतो (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), विभोर नागद्वार (MBA, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), इंजीनियर राकेश टुडू, इंजीनियर कृष्ण मुरारी बेदिया, पवन कुमार, बुलंद बेदिया, मनोज बेदिया तथा कई अन्य बुद्धिजीवी आजसू परिवार का हिस्सा बने। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो तथा अन्य नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान की सराहना की। मंच का संचालन राजकिशोर महतो ने किया। मिलन समारोह में मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, संजय मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, पार्वती देवी, परवाज़ खान,हरीश कुमार आदि उपस्थित थे। इस बैठक के माध्यम से आजसू पार्टी ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। आगामी दिनों में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी इसी तरह की संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुचाया जा सके और संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा सके।