logo

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

MANOJNISHIKANT.jpg

द फॉलोअप डेस्क, देवघर
सावन पूर्णिमा के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी तथा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

दोनों नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। सावन पूर्णिमा के मौके पर बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Tags - Deoghar Baba Baidyanath Temple Sawan Purnima Manoj Tiwari Nishikant Dubey