रांची:
बजट सत्र के तीसरे दिन अनुपूरक बजट पर लाए गए कटौती प्रस्ताव पर बोलते हुए मांडर विधायक बंधु तिर्की ने वृद्धा पेंशन का मामला उठाया। बंधु तिर्की ने कहा कि बीते 9 महीने से राज्य के लाभुकों को वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य जल्द ही लाभुकों को वृद्धा पेंशन की राशि आवंटित करे। लाभुक परेशानी में हैं।

महिलायें जला देती हैं पासबुक
गौरतलब है कि विधायक बंधु तिर्की अनुपूरक बजट पर लाए गए कटौती प्रस्ताव के विरोध में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महीनों से लाभुकों को वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से आक्रोशित होकर गांव में महिलायें पासबुक जला देती हैं।

लाभुक पूछते हैं एक ही सवाल
मांडर विधायक ने कहा कि वे जब भी अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के लिए जाते हैं, लोग उनसे वृद्धा पेंशन को लेकर सवाल पूछते हैं। बंधु तिर्की ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी वृद्दा पेंशन से जुड़ा मामला कई विधायकों ने उठाया था।