logo

पिता ने मोबाइल नहीं दिलाया तो 16 साल की लड़की ने लगाई फांसी, मौत

WhatsApp_Image_2026-08-26_at_10_03_04_AM1.jpeg

रांची
मांडर थाना क्षेत्र की विसाहाखटंगा पंचायत के गोरखो गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय शीतल खलखो ने घर के बाहर पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शीतल विमल खलखो की पुत्री थी। पुलिस के अनुसार, उसका पुराना मोबाइल खराब हो गया था और वह परिजनों से नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर परिजनों से उसका विवाद हुआ था। देर रात शीतल ने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
कुछ माह पहले घर से बाहर गए हैं माता-पिता
बताया गया कि शीतल के माता-पिता कुछ माह पहले ही रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने के बाद सभी आवश्यक कागजात के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags - Ranchi News Mandar Jharkhand News Crime News Shital Khalkho