logo

Ranchi : सुखदेव नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, शराब पीने के दौरान विवाद की आशंका

mra_hua.jpg

रांचीः

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक युवक की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई। हादसा मधुकम स्थित खजुरिया मैदान मे हुआ। मृत युवक की पहचान चंदन साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को शुक्रवार की देर रात अंजान दिया गया है। जहां अज्ञात अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी।  स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।


पुलिस आगे कि जांच में जुटी है    
मिली जानकारी के अनुसार युवक मधुकम का ही रहने वाला था। खजुरिया मैदान के पास ही उसकी छोटी सी सिमेंट की दुकान भी थी। बताया जा रहा है की अकसर चंदन अपने दोस्तों के साथ अपनी दुकान के बाहर शराब पीता था। आशंका है की इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ होगा जिसके बाद उसकी जान ले ली गई। पुलिस हादसे कि वजह जानने की कोशिश में है साथ ही अपराधियों की तालाश भी जारी है। हादसे के बाद घर में शोक का माहौल है।