logo

झारखंड : सरकारी नौकरी ज्वाइन करने वाला ही था युवक कि सड़क हादसे में चली गयी जान, कुछ दिन पहले ही मां को खोया था

lohardaga1.jpg

लोहरदगाः
लोहरदगा जिला में एक दुखद घटना घटी है। यहां सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के जुरिया बीएस कॉलेज रोड में कटहल मोड़ के सामने हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साथ ही मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद परिजनों के बीच शोक का माहौल है। 
नौकरी मिलने के बाद पिता से मिलने आया था युवक
बता दें की मृतक लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के खखपरता गांव के रहने वाले आर्मी रिटायर विजय कुजूर का इकलौता बेटा अनुराग रोहित कुजूर था। अनुराग पहले अपनी मां के साथ बिहार में रहता था। कुछ समय पहले उसकी मां का निधन हो गया था। अनुराग की मां बिहार के छतरपुर में स्वास्थ्य विभाग में काम करती थी। जिसके बाद अनुराग रोहित कुजुर की अनुकंपा में नौकरी हुई थी। ज्वाइनिंग लेटर भी आ चुका था। बस नौकरी ज्वाइन करना बाकी था। 
पिता से मिलने आया था
इसी बीच वह अपने पिता से मिलने के लिए लोहरदगा आया हुआ था। किसी काम से वो अपनी बाइक से बीएस कॉलेज रोड की ओर जा रहा था। तभी एक कार से बचने के दौरान एक्सीडेंट हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।