logo

हजारीबाग केस में ममता देवी को मिली जमानत, रामगढ़ केस में 31 को होगी सुनवाई

MAMTA2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड हाईकोर्ट में रामगढ की पूर्व विधायक ममता देवी के दो अलग-अलग मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें हजारीबाग और रामगढ़ का गोलीकांड शामिल है। कोर्ट ने हजारीबाग मामले में ममता देवी को जमानत दे दी है। रामगढ़ मामले में सुनवाई के लिए 31 मार्च की तारीख तय की गई है। बता दें कि ममता देवी को दो अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई गई थी। एक में उन्हें पांच साल और दूसरे में दो साल की सजा सुनाई गई थी। सजा कम होने की उम्मीद में एक अपील दायर की गई है। आज की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। राज्य सरकार का पक्ष अधिवक्ता भोला नाथ ओझा ने रखा। बता दें कि जब तक रामगढ़ मामले में फैसला नहीं आता है तब तक ममता देवी जेल में ही रहेंगी। बताते चले कि 13 दिसंबर 2022 को रजरप्पा थाना कांड संख्या 79/2016 में ममता देवी सहित 13 आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं दूसरे मामले में 4 जनवरी 2023 को हजारीबाग की विशेष कोर्ट ने गोला गोलीकांड के चौथे मामले में ममता देवी और भाजपा नेता राजीव जायसवाल को 2-2 साल की सजा सुनाई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT