logo

राजद छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं ममता भुइयां, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

mamtab.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही पाला बदलने का दौर जारी है। पलामू लोकसभा सीट से राजद के टिकट पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी रहीं ममता भुइयां समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। ममता भुइयां को छतरपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी की सदस्यता स्वीकार करते वक्त ममता भुइयां भावुक हो गईं। ममता भुइयां ने कहा कि छतरपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है, जिस कारण उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। 


समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी व्यास जी गोंड ने कहा कि ममता भुइयां छतरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन राजद ने उन्हें टिकट नहीं दिया। समाजवादी पार्टी का कारवां बढ़ रहा है, गुरुवार को भी कई लोग पार्टी में शामिल होंगे। ममता भुइयां लोकसभा चुनाव के बाद से ही छतरपुर से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही थीं। छतरपुर विधानसभा सीट इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के खाते में चली गई है। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान ममता भुइयां ने भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. राजद ने झारखंड के चुनावी मैदान में अपने 6 उम्मीदावरों को उतारा है. पार्टी ने झारखंड के देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, कोडरमा से सुभाष यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।


 

Tags - Mamta Bhuiyan RJD Mamta Bhuiyan Assembly Elections Jharkhand Assembly Elections Tejashwi Yadav Samajwadi Party