logo

हजारीबाग : सेक्स रैकेट का गोरखधंधा करवाने वाले महिला पुरूष हुए गिरफ्तार, बंगाल की महिलाओं को फंसाते थे चंगुल में

sex_racket.jpg

हजारीबाग: 
इनदिनों देह व्यापार का धंधा बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला आया  हजारीबाग से। हजारीबाग पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला व एक पुरूष है। आरोपियों के नाम संजू देवी और मुन्ना साव है। दोनों पर महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार करवाने का आरोप है। हजारीबाग एसपी को देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों ने इस धंधे में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। 


बंगाल की महिला को फंसाते है 
दोनों आरोपी बंगाल की महिला को बहला फुसलाकर देह व्यापार के गोरखधंधे के लिए फंसाने हैं। दोनों को स्वदेशी मॉल से शॉपिंग कर निकलते समय  गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बंगाल की महिला को भी पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया।  पीड़िता  ने बताया कि वह अपने पति से झगड़ा कर गुस्से में हजारीबाग आ गयी,जहां वह मुन्ना साव व संजू देवी के चंगुल में फंस गई।


पहले भी जेल जा चुका है मुन्ना 
पीड़िता की शिकायत पर मुन्ना साव व संजू देवी के खिलाफ कोर्रा थाना मेंदेह व्यापार अधिनियम दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुन्ना साव पर पिछले 8 सालों से हजारीबाग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बदल कर बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा संचालित करने का आरोप है। नवंबर में भी उसे इसी प्रकार के आरोपों में जेल भेजा गया था.