logo

गिरिडीह में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, भारी मात्र में हथियार और गोला-बारूद बरामद

kjmntui,_dt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और केंद्रीय बल को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर, गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीआरपीएफ 154 बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के दौरान, खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पारसनाथ पहाड़ी के भालखी पहाड़ और कनौडीह के समीप नक्सलियों द्वारा गड्ढों में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।
बरामद सामग्री में शामिल हैं: 303 बोर की 11 सिंगल शॉट राइफल, .22 राइफल की 9 यूनिट, 6 ग्रेनेड, एक एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर, एक एम्युनिशन बॉक्स, 30 चार्जर क्लिप और दो बंडल इलेक्ट्रिक कॉपर वायर। सभी सामग्री को विधिसम्मत तरीके से कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) और सीआरपीएफ 154 बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। अभियान में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand News updates latest updates jharkhand Giridih news updates Giridih News Giridih updates in hindi Giridih News in hindi latest Giridih News Giridih updates in Hindi latest Gir