logo

कोडरमा में NIA की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक मैगजीन हाउस और आवास पर छापेमारी

NIAKODERMA.jpg

द फॉलोअप, कोडरमा

झारखंड के कोडरमा जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को विस्फोटक सामग्री से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा-फुलवरिया मार्ग स्थित एक विस्फोटक मैगजीन हाउस और उससे जुड़े एक आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच की, जबकि स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।

जानकारी के अनुसार जांच के दायरे में आया मैगजीन हाउस लोकाई निवासी शंकर यादव से जुड़ा बताया जा रहा है। एनआईए की टीम ने मैगजीन हाउस के साथ-साथ उनके आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई विस्फोटक सामग्री की कथित अवैध आपूर्ति से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं यह सामग्री प्रतिबंधित संगठनों या नक्सली नेटवर्क तक तो नहीं पहुंचाई गई। हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक एनआईए या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच जारी है और एजेंसी सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Tags - Koderma JharkhandNews NIARaid ExplosiveCase BreakingNews