logo

गिरिडीह में निकाय चुनाव को लेकर अवैध चुलाई शराब पर बड़ी कार्रवाई, 185 लीटर शराब जब्त

gyundtyidt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में नगर पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया। गुप्त सूचना के आधार पर गावा थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध रूप से चुलाई शराब बनाने का कार्य चलाया जा रहा होने के प्रमाण पाए। मौके पर शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, भट्टी और जावा महुआ को तुरंत नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में कुल 2000 किलोग्राम जावा महुआ और 185 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्ती सूची बनाकर कब्जे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी की पहचान हुई। जैसे ही आरोपी को छापेमारी की भनक लगी, वह फरार हो गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
इस पूरे अभियान का नेतृत्व रवि रंजन और महेन्दर कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह ने किया। छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के अन्य कर्मियों के साथ जिला बल और गृह रक्षक जवान भी शामिल थे। उनके सहयोग से कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Tags - Giridih Alcohol Raid Illegal Liquor Seizure Giridih Giridih Excise Department Action Jharkhand Municipal Election News Giridih Excise Department busts illegal chulai liquor operation 185 liters illegal chulai liquor seized in Giridih Giridih Municip