logo

रांची में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, चर्चित मिठाई दुकान में मिला एक्सपायरी पापड़ 

foodsafety.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर फूड सेफ्टी विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार को विभाग की टीम ने अचानक रांची की एक चर्चित मिठाई दुकान में औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान शहीद चौक स्थित चुरुवाला मिठाई शॉप में खाद्य सामग्री की जांच करते हुए फूड सेफ्टी अफसरों को एक्सपायरी पापड़ मिला। एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

संचालक को शो-कॉज नोटिस जारी 
निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की भी जांच की। एक्सपायरी पापड़ मिलने के बाद फूड सेफ्टी विभाग की ओर से दुकान संचालक को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने संचालक से इस मामले में जवाब मांगा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर की अन्य मिठाई दुकानों में भी हड़कंप मच गया है। विभाग की ओर से आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रखने की बात कही जा रही है।

Tags - Ranchi Food SafetyFood Safety DepartmentExpired PapadSweet Shop InspectionFood Safety Action