logo

पलामू में टेम्पो पलटने से बड़ा हादसा, वृद्ध महिला की मौत; एक व्यक्ति घायल

rtyer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां टेंपो पलटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना पाटन थाना क्षेत्र की है, जो सुबह करीब 11:45 बजे हुई। मृतका की पहचान कुंती कुंवर के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति राजकुमार सिंह हैं, जिसे मेदिनीनगर MMCH अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।कुत्ते को बचाने में चालक का नियंत्रण बिगड़ा
बताया जा रहा है कि घटना पलामू के पाटन-पंडवा मुख्य मार्ग के पास कुत्ते को बचाने के कारण हुई। मृतका चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा की रहने वाली थी, जो हादसे के समय पाटन थाना क्षेत्र में स्थित अपनी मंझली बेटी के घर से वापस गांव लौट रही थी। तभी रास्ते में अचानक कुत्ता गाड़ी के सामने आ गया। इसी बीच कुत्ते को बचाने में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।

अस्पताल जाते वक्त हुई वृद्धा की मौत
वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक उपचार करने के बाद मेदिनीनगर MMCH रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल राजकुमार सिंह घटना के समय अपने भांजे अवधेश सिंह के घर से वापस लौट रहे थे।

Tags - Palamu Road Accident Tempo Overturning Old Woman Died Jharkhand News Latest News Breaking News