logo

धनबाद–गया रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, कोसी सुपर एक्सप्रेस में आग लगने से अफरा-तफरी

RAIL.png

द फॉलोअप डेस्क 
कोडरमा के परसाबाद स्टेशन के समीप सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस के जनरल और स्लीपर कोच के निचले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन परसाबाद स्टेशन के पास रुकी, ब्रेकिंग के दौरान नीचे से धुआं निकलता देखा गया। स्थिति देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

RPF और रेलवे कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया 
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के कारण ट्रेन को लगभग 30 मिनट तक परसाबाद स्टेशन पर रोके रखा गया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा घटना की जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।
 

Tags - Kosi Super ExpressKodarma NewsParasabad Railway StationIndian RailwaysTrain Fire Incident