logo

कथित JSSC-CGL पेपर लीक के 2 मुख्य सरग़ना गोरखपुर से गिरफ़्तार, CID ने दी जानकारी 

JSSCKARYALAY4.jpg

रांची 

कथित JSSC-CGL पेपर लीक मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पिछले दिनों CID ने आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया था और बताया था कि मुख्य सरग़ना गोरखपुर का रहने वाला है। गुरुवार को CID एक रिलीज़ जारी कर जानकारी देते हुए बताया है कि CGL पेपर में कथित धोखाधड़ी और उम्मीदवारों से धन उगाही करने वाले दो मुख्य सरग़ना सदस्य को गिरफ़्तार किया गया है। दोनों की पहचान संदीप त्रिपाठी और विवेक रंजन के रूप में हुई है। संदीप बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है लेकिन फ़िलहाल गोरखपुर में रहता था। विवेक भी गोपालगंज का रहने वाला है। CID ने बताया है कि दोनों के ख़िलाफ़ झारखंड कंपीटेटिव एक्ज़ामिनेशन प्रीवेन्शन एंड रीडर्शल ऑफ़ अनफ़ेयर मींस इन रिक्रूटमेंट एक्ट 2023 के अन्तर्गत केस दर्ज किया गया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest