logo

sahibganj : आज साहिबगंज स्टेशन परिसर बीजेपी नेताओं का महाधरना, देबू तूरी मामले को लेकर है आक्रोश 

debu1.jpg

साहिबगंजः
बीते दिनों साहिबगंज में पुलिस हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता देबू तुरी की मौत हो गई थी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता में रोष व्याप्त है। इसी मामले को लेकर आज सुबह रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से बीजेपी के कई बड़े नेता साहिबगंज पहुंचे। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी, लुईस मरांडी, राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सहित कई प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हैं। 


महाधरना होने जा रहा 
बता दें कि साहिबगंज स्टेशन परिसर में ही बीजेपी नेताओं का महाधरना होने जा रहा है। इसे लेकर पिछले कई दिनों से  भाजपा नेताओं के बीच तैयारी चल रही थी। इसमें देबू तूरी की मौत को लेकर बीजेपी का आक्रोश देखा जाएगा। हालांकि पुलिस भी हरकत में आ चुकी है। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। बीजेपी आक्रोशित है और लगातार हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।


सोची समझी साजिश 
गौरतलब है कि देबू तुरी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि देबू तुरी की मौत सोची समझी साजिश है। उसे मारने के लिए थाने में रखा गया था। उन्होंने यह भी कहा है कि देबू तुरी की मौत के दिन थाना में ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।