logo

लव जिहादियों को प्रशासन का डर नहीं, ऐसे लोगों को कौन देता है संरक्षण: बाबूलाल

0621.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के रामगढ़ स्थित सौदागर मोहल्ला में एक हिंदू लड़की से जबरन दोस्ती करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के घर अपने साथियों के साथ आरोपी घुसा और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर दोस्ती करने की जिद की। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। इस संबंध में भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा है कि झारखंड में लव जिहादियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई है कि सजा काट के आने के बाद भी न प्रशासन का डर है, ना फिर से पकड़े जाने का। राज्य में ऐसी घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। अभी गिरिडीह का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब रामगढ़ में ऐसा दुःसाहस हुआ।

जेल से निकलकर धमकाने का है आरोप
बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीट में घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि विगत 14 जनवरी को अरमान खान ने लव जिहाद में रामगढ़ की ममता की निर्ममता से हत्या कर दी। ममता की हत्या के बाद अरमान का भाई आरजू खान ममता की बहन को जान से मारने की धमकी देने लगा। उक्त मामले में काफी दबाव के बाद आरजू की गिरफ्तारी हुई। अब वही, आरजू खान जेल से निकलकर फिर से एक लड़की पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए कल रात 8 अन्य अपराधियों के साथ जबरन उसके घर घुसकर लड़की को जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले को अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए झारखंड के डीजीपी से कहा कि ऐसे लोगों को कौन संरक्षण देता है? जो दोबारा ऐसे अपराध करने पर भी नहीं हिचकते।

षड्यंत्र रोकने की दिशा में राजधर्म निभाइए मुख्यमंत्री
बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि  मुख्यमंत्री जी भले ही आपको “केरला स्टोरी”  एक काल्पनिक फिल्म मात्र लगती हो, लेकिन झारखंड में बड़े पैमाने पर ऐसा षड्यंत्र चल रहा है। इन षड्यंत्रों को रोकने की दिशा में अपना राजधर्म निभाइए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N