द फॉलोअप डेस्कः
रांची में आवास बोर्ड के खाली फ्लैट के आवंटन के लिए होने वाली लॉटरी के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान ने बताया कि यह प्रक्रिया 10 मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि रांची के बाद हजारीबाग और उसके बाद जमशेदपुर में भी लॉटरी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में एक, दो और तीन बेडरूम के कुल 241 पुराने फ्लैट हैं। इनमें एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और इडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल हैं। जिनको इच्छा है वह आवेदन कर सकते हैं। वे आदित्यपुर स्थित आवास बोर्ड के कार्यालय में सोमवार को कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता और अन्य कर्मचारियों साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने ने बताया कि जमशेदपुर में बोर्ड की जो खाली पड़ी जमीन है, उसके लिए कुछ नये प्रोजेक्ट आ सकते हैं। बोर्ड इसकी तैयारी कर रहा हैं। फिलहाल इसका प्रस्ताव कार्यपालक अभियंता से मांगा गया है।